Thursday, 17 September 2026 | 12:00 PM
भारत

फर्रुखाबाद:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में दी गई श्रद्धांजलि

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2026 महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर, फर्रूखाबाद में स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने नेताजी की प्रतिमा पर म
Share:
फर्रुखाबाद:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में दी गई श्रद्धांजलि
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2026 महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर, फर्रूखाबाद में स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अबनींद्र कुमार एवं उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत द्वारा भी नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्रप्रेम, साहस और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जिला प्रशासन द्वारा नेताजी की जयंती को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।