फर्रुखाबाद, कायमगंज (24): अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कायमगंज कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से वांछित चल रहे 15,000 रुपये के इनामी अभियुक्त रामनरेश को गिरफ्तार कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली कायमगंज में पंजीकृत मु०अ०सं० 348/25 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) में वांछित चल रहे अभियुक्त रामनरेश पुत्र रामचंद्र (निवासी मोहल्ला गुड़मंडी, कोतवाली कायमगंज, मूल निवासी मोहल्ला ठपट्टी, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज) को दिनांक 04.10.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर कायमगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में किया खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्त रामनरेश ने बताया कि उसके विरुद्ध थाना कायमगंज में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने के कारण वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए आसपास के जिलों में छिपा हुआ था। उसने कहा कि वह अपनी आगे की सफाई अपने वकील के जरिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगा।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त रामनरेश पर पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं:
- मु०अ०सं० 348/25 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना कायमगंज, फर्रुखाबाद
- मु०अ०सं० 317/22 धारा 420/467/468/471/120बी/34 भादवि, थाना कायमगंज, फर्रुखाबाद
- मु०अ०सं० 247/23 धारा 420/467/468/471/120बी/34/506 भादवि, थाना कायमगंज, फर्रुखाबाद
- मु०अ०सं० 22/24 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना कायमगंज, फर्रुखाबाद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल, उप-निरीक्षक इमरान फरीद, कांस्टेबल विजय गुर्जर, कांस्टेबल सचिन कुमार और महिला कांस्टेबल अंजली शामिल रहे। इसके साथ ही उप-निरीक्षक संतकुमार सर्विलांस प्रभारी फतेहगढ़ व उनकी टीम का भी विशेष सहयोग रहा।