Wednesday, 16 September 2026 | 2:07 AM
भारत

फर्रुखाबाद : राई/सरसों के निःशुल्क बीज मिनीकिट हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 कृषि विभाग द्वारा जनपद के किसानों के लिए राई और सरसों फसल के मिनीकिट प्रदर्शन योजना के तहत निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंजीकृत कृषक अब विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25
Share:
फर्रुखाबाद : राई/सरसों के निःशुल्क बीज मिनीकिट हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 कृषि विभाग द्वारा जनपद के किसानों के लिए राई और सरसों फसल के मिनीकिट प्रदर्शन योजना के तहत निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंजीकृत कृषक अब विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर

उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से 25 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक किसान भाई https://agridarshan.up.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

चयन होगा ऑनलाइन लॉटरी से

उन्होंने बताया कि पात्र आवेदकों के मध्य ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित किसानों को निःशुल्क बीज मिनीकिट POS मशीन के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

किसानों से अपील

उप कृषि निदेशक ने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और समय से आवेदन करें। योजना का उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराकर राई/सरसों की फसल उत्पादन में वृद्धि करना है।

? आवेदन पोर्टल: https://agridarshan.up.gov.in

? आवेदन तिथि: 1 से 25 सितंबर 2025