Tuesday, 15 September 2026 | 10:54 PM
भारत

फर्रुखाबाद:“जीवन सागर की तरह है, उतार-चढ़ाव आते रहते हैं” — अमित यादव

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित यादव (मोहम्मदाबाद चतुर्थ) ने एक प्रेरणादायी संदेश के माध्यम से जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील की है। अमित यादव ने अपने संदेश में कहा कि “जीवन सागर की तरह है, जिसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हर लहर हमें कुछ न कुछ
Share:
फर्रुखाबाद:“जीवन सागर की तरह है, उतार-चढ़ाव आते रहते हैं” — अमित यादव
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित यादव (मोहम्मदाबाद चतुर्थ) ने एक प्रेरणादायी संदेश के माध्यम से जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील की है।

अमित यादव ने अपने संदेश में कहा कि “जीवन सागर की तरह है, जिसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हर लहर हमें कुछ न कुछ सिखाती है। कभी-कभी डूबना भी जरूरी होता है, ताकि तैरना सीखा जा सके।” उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष और अनुभव ही व्यक्ति को मजबूत बनाते हैं और आगे बढ़ने की राह दिखाते हैं।

उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनसेवा को अपना उद्देश्य मानते हैं और यदि जनता का विश्वास व आशीर्वाद मिला, तो क्षेत्र के विकास, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाएंगे।

अमित यादव ने मोहम्मदाबाद चतुर्थ क्षेत्र के सभी सम्मानित मतदाताओं से सहयोग और समर्थन की अपेक्षा करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना और समाधान सुनिश्चित करना है।