Wednesday, 16 September 2026 | 4:12 AM
भारत

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने बढ़पुर विकासखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को विकासखंड कार्यालय, बढ़पुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा क
Share:
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने बढ़पुर विकासखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को विकासखंड कार्यालय, बढ़पुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुँचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा नियमित समीक्षा एवं निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी पंचायत सचिवों को ग्राम पंचायतों में जाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पाए जाने पर 03 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अतिरिक्त ब्लॉक क्षेत्र में स्थापित सभी आरआरसी सेंटरों को पूर्णतः क्रियाशील रखने तथा आईजीआरएस से संबंधित प्रकरणों में शिकायतकर्ता से मिलकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे को पारदर्शी बनाने, गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने, गौसेवकों की रात्रि उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा आगामी वित्तीय वर्ष में गौशालाओं के लिए समय से भूसे का टेंडर कराने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने विकासखंड को प्राप्त केंद्रीय वित्त एवं राज्य वित्त योजना की ग्रांट का शत-प्रतिशत उपभोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।