Wednesday, 16 September 2026 | 4:43 AM
भारत

फर्रुखाबाद:ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता ने फतेहगढ़ एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-32 का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 जनपद में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के तत्वावधान में आरआरसी फतेहगढ़ में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-32 (आईजीएससी) के छठवें दिन अलीगढ़ ब्रिगेड के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता ने शिविर का गहन निरीक्षण किया। कैंप कमांडेंट कर्नल ए.एस. मलिक
Share:
फर्रुखाबाद:ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता ने फतेहगढ़ एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-32 का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 जनपद में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के तत्वावधान में आरआरसी फतेहगढ़ में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-32 (आईजीएससी) के छठवें दिन अलीगढ़ ब्रिगेड के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता ने शिविर का गहन निरीक्षण किया। कैंप कमांडेंट कर्नल ए.एस. मलिक (वीएसएम) ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया।

ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता ने कैंप लेआउट, डाइनिंग हॉल, लिविंग एरिया, प्ले ग्राउंड और फायरिंग रेंज का निरीक्षण कर एनसीसी कैडेट्स को शूटिंग व ऑब्सटेकल प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय के कैडेट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया के उपयोग एवं दुरुपयोग के विषय में भी जागरूक किया। वहीं कैप्टन बलविंदर सिंह ने ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी।

प्रातः 6:30 बजे ग्रुप कमांडर फायरिंग रेंज पहुंचे, जहां कैप्टन गिरिजा शंकर ने उन्हें रिपोर्ट प्रस्तुत की। निरीक्षण के दौरान ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता, कैंप कमांडेंट कर्नल ए.एस. मलिक, एडम अफसर कर्नल अमनदीप सिंह खरोड, कैप्टन बलविंदर सिंह और कैप्टन गिरिजा शंकर ने स्वयं भी 15-15 राउंड फायर किए।

कैंप की व्यवस्थाओं एवं भोजन व्यवस्था की सराहना करते हुए ग्रुप कमांडर ने सभी कैडेट्स को अनुशासन और मेहनत के साथ एनसीसी के आदर्श वाक्य “एकता और अनुशासन” का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर नवीन कुमार, सूबेदार गिरिराज किशोर, सूबेदार दिनेश, सूबेदार शैलेंद्र सिंह सहित पीआई स्टाफ मौजूद रहा।