Friday, 02 October 2026 | 4:44 AM
उत्तर प्रदेश

एटा: शराब के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा सड़क पर, दुकानों पर पहुंचकर किया विरोध

गांव की करीब 60-70 से अधिक महिलाएं लाठी-डंडे लेकर शराब की दुकानों पर पहुंच गईं और जमकर विरोध जताया।
Share:
एटा: शराब के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा सड़क पर, दुकानों पर पहुंचकर किया विरोध
ठेके के सामने बिखरी पड़ी शराब और बीयर की बोतलें
Read in your preferred language.
द दस्तक 24: एटा उत्तर प्रदेश:
एटा। जैथरा क्षेत्र के लालपुर जहांगीराबाद गांव में शराब के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। गांव की करीब 60-70 से अधिक महिलाएं लाठी-डंडे  लेकर शराब की दुकानों पर पहुंच गईं और जमकर विरोध जताया। महिलाओं का आरोप है कि शराब की वजह से पति और बच्चे नशे के आदी हो रहे हैं। इसके चलते घरों में आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं तथा परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
आरोप है कि विरोध के दौरान महिलाओं ने शराब की दुकानों के ताले तोड़कर बोतलें और पेटियां बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दीं। हंगामा बढ़ने पर दुकानों पर मौजूद बताए जा रहे सेल्समैन नरेंद्र और विपिन मौके से चले गए। सूचना पर डायल 112 और जैथरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर मामला शांत कराया। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

संवाददाता 
लोधी रघुवीर सिंह राजपूत