Tuesday, 20 October 2026 | 5:05 AM
उत्तर प्रदेश

अर्जक संघ अयोध्या का जिला सम्मेलन सम्पन्न

Share:
अर्जक संघ अयोध्या का जिला सम्मेलन सम्पन्न
Read in your preferred language.
रामलला बीमा  अर्जक संघ अयोध्या के जिलाध्यक्ष चुने गए 

द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
फैजाबाद, 19 अक्टूबर।
  अर्जक संघ जनपद अयोध्या का कल एक दिवसीय जिला सम्मेलन राम रती द्वारिका प्रसाद आईटीआई सोनखरी रामपुर भगन में संपन्न हो गया। जिला सम्मेलन की अध्यक्षता अर्जक संघ के वरिष्ठ साथी  महादेव कवि जी द्वारा किया गया जबकि  संचालन जिला मंत्री अशोक वर्मा ने किया।
सम्मेलन की मुख्य अतिथि बी डी वर्मा ने सम्मेलन में  कहा कि अयोध्या में मानववाद स्थापित होकर रहेगा। विशिष्ट अतिथि सेवा राम पटेल ने कहा कि मानववादी दार्शनिक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महामना राम स्वरूप वर्मा ने 1 जून 1968 को अर्जक संघ की स्थापना लखनऊ में की थी। उसके बाद से ही उत्तर प्रदेश में मानववाद और समाजवाद की शुरुआत हो गई थी। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अर्जक संघ का संगठन का विस्तार हो चुका है। अर्जक पद्धति से शादी शोक सभा और त्यौहार का प्रचलन काफी बढ़ गया है। 
सम्मेलन में विगत वर्ष में जिला संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई तथा नई कार्यकारिणी व जिला समिति का गठन हुआ। जिसमें  रामलला वर्मा को  जिला अध्यक्ष,  अवधेश यादव , राधेश्याम कौशिक, सुमन वर्मा को  जिला उपाध्यक्ष
 राजकुमार वर्मा को जिला मंत्री,. सत्य प्रकाश कोरी को संयुक्त मंत्री, विश्राम वर्मा को   कोषाध्यक्ष तथा जिला कार्यसमिति के सदस्य के रूप में  धनीराम वर्मा, रामधनी जी, अशोक वर्मा , रामतिलक वर्मा .रामनयन बौद्ध ,.जैस राज वर्मा , संजीव वर्मा, अभयराज ब्रहमचारी,  राममहेश,  रामसुरेश,  इंन्द्रभान , विजयबहादुर वर्मा , अमरजीत को सर्वसम्मति से चुना गया।
सभी पदाधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक अर्जक संघ अम्बेडकरनगर के जिला अध्यक्ष आ सेवाराम पटेल  ने पद के दायित्व के साथ साथ अर्जक संघ द्वारा स्वीकृत एवं घोषित सिद्धांत और वक्तव्य की शपथ दिलाई।
जिला सम्मेलन में विद्वान अर्जक संघी जगदीश प्रसाद यादव, चंद्रभान चौधरी धनी राम वर्मा,  मायाराम वर्मा जी, कमलेश कुमार , बद्री प्रसाद यादव , प्रवेश कुमार जी, रामयज्ञ वर्मा, मेल्हूवर्मा,जयप्रकाश पटेल, जिलाजीत वर्मा, मानवेन्द्र वर्मा,रामचन्द्र वर्मा, दृगपालवर्मा, रामबुझारत पटेल,रामसहाय जी,रमेशकुमार वर्मा,चन्द्रभान वर्मा,रामतीर्थ वर्मा जी,राजेश वर्मा जी,लालजी वर्मा,लल्लन वर्मा,गोवर्धन प्रसाद आदि  अर्जक वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए अर्जक संघ की रीति रिवाज संस्कार और त्यौहार पर चर्चा की। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या मेंं क्रांतिकारी साथी उपस्थित रहे।
सम्मेलन में उपस्थित सभी साथियों को और  आयोजक  हंसमणि वर्मा (प्रबंधक) के प्रति आभार जताया।