बरेली : सृजन सेवा समिति ने किया पुनः रक्तदान शिविर का आयोजन
बरेली : आँवला सृजन सेवा समिति द्वारा कोरोना काल के समय में रक्तदान की अत्यधिक आवश्यकता को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन आंवला के डैफोडिल पब्लिक स्कूल में जिला चिकित्सालय बरेली की सहायता से किया गया। जिसमें नगर के युवाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया जिसमें लगभग 35 यूनिट रक्तदान किया गया।