पीलीभीत : कार की टक्कर से घर लौट रहे बाइक सवार दंपति की मौत
पीलीभीत पूरनपुर।गुरुद्वारा से मत्था टेंक कर वापस घर लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति को कार ने टक्कर मार दी।हादसे में दंपत्ति की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।घटना को लेकर परिजनों में चीत्कार मची हुई है।