4 और 11 मई को होगी वोटिंग, 13 मई को आएगा रिजल्ट, यूपी में 2 चरणों में होगा निकाय चुनाव
यूपी निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर है। लखनऊ में रविवार शाम राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। 4 मई और 11 मई को मतदान होगा। 13 मई को रिजल्ट आएगा। पहले चरण में 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 20 अप्रैल को नाम वापसी होगी। वहीं, दूसरे चरण में 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन