सीतापुर:फीता कटा, एमएलसी पहुंचे जांच कराने तो दगा दे गई मशीन
महमूदाबाद (सीतापुर)। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का दीमक किस स्तर तक पहुंच गया है, इसका नजारा मंगलवार को दिखाई दिया। अफसर भी असहज स्थिति में आ गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ एटीएम का लोकार्पण हुआ। फीता काटने के बाद जब एमएलसी जांच कराने पहुंचे तो मशीन दगा दे गई। उन्होंने सीएमओ की तरफ देखा