यूपी में ज्योति मौर्या जैसा एक और मामला, 25 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, अब फोन तक नहीं उठाती
पीलीभीत के युवक ने लाखों रुपये खर्च कर पत्नी को कनाडा भेजा। वहां शिफ्ट होने के बाद पत्नी ने उससे बात करना बंद कर दिया। ससुरालियों से शिकायत करने पर उन्होंने युवक को घर में घुसकर पीटा। सामान भी तोड़ दिया। पुलिस ने पत्नी सहित पांच के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है