पीलीभीत में किसान की जान लेने के बाद बाघ ने बाइक सवार पर मारा झपट्टा, भागकर बचाई जान, ग्रामीणों में दहशत
पीलीभीत के जमुनिया गांव में बाघ की दहशत कम नहीं हो रही है। किसान की जान लेने के बाद अगले दिन रविवार को बाघ फिर एक किसान पर झपटा। किसान बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। घटना के बाद क्षेत्रीय लोग खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। सामाजिक वानिकी के एसडीओ के नेतृत्व में टीम निगरानी के लिए पहुंची थी। माधोटांडा