मैनपुरी : यूपी में गोली चलवा देंगे,यूट्यूबर ने पिस्टल लहराते हुए फिल्मी स्टाइल में बनाई रील
मैनपुरी में सोशल मीडिया पर एक युवती का पिस्टल लहराते वीडियो सामने आया है। इसमें वह फिल्मी गाने पर रील बना रहीं हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती के पीछे एक कार खड़ी है। इसमें समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ है। वीडियो सामने आया तो लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। कई लोगों ने वीडियो को शेयर