मैनपुरी में सपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना
मैनपुरी में समाजवादी पार्टी की महिला सभा से प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव पहुंची। जहां पर उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस वक्त बीजेपी की सरकार से हर कोई परेशान है। सरकार ने महिलाओं की रसोई से गैस सिलेंडर छीनने का काम किया है।