विदेश मंत्री जयशंकर बोले- टूलकिट केस से काफी कुछ हुआ उजागर, चीन से जारी रहेगी बात लेकिन नहीं दिखा नतीजा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के संबंध में कुछ मशहूर हस्तियों की ओर से की गई टिप्पणियों पर विदेश मंत्रालय द्वारा प्रतिक्रिया व्यक्त करने का एक कारण था। उन्होंने कहा कि टूलकिट केस ने काफी कुछ उजागर किया है और दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है।