भारत और मारीशस में होगा आर्थिक सहयोग समझौता , रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए मॉरीशस को 720 करोड़ देगा भारत,
भारत ने सोमवार को मॉरीशस को रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए दस करोड़ डॉलर ( 720 करोड़ रुपये) की कर्ज सुविधा देने के समझौते पर हस्ताक्षर किए। साथ ही दोनों देशों ने आर्थिक सहयोग के लिए समझौते पर भी दस्तखत किए। ये समझौते विदेश मंत्री एस जयशंकर और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के बीच वार्ता के बाद