फर्रुखाबाद :25 वर्ष से फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार
फर्रुखाबाद : 25 वर्ष पहले हुई हत्या के मामले में आरोपित फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कोतवाली प्रभारी से भी जवाब तलब किया था। पुलिस ने उसे हरदोई स्थित आवास पर शुक्रवार रात दबोच लिया। आरोपित हरियाणा के रेवाड़ी में एक फार्महाउस में छिप कर रह रहा था। शनिवार को उसका चालान कर दिया गया।