चालू खरीफ और आगामी रबी सीजन के लिए यूरिया का पर्याप्त स्टाक : केंद्रीय मंत्री मांडविया
केंद्रीय केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि चालू खरीफ और आगामी रबी सीजन के लिए यूरिया का पर्याप्त स्टाक है और आगामी दिसंबर तक इसके आयात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत के आयात से हाथ खींच लेने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में फर्टिलाइजर की कीमतों में गिरावट आएगी। माना जा रहा है