आदिवासियों के जरिए सत्ता वापसी की तैयारी हो रही गुजरात में , पीएम मोदी आज मानगढ़ धाम से करेंगे चुनावी शंखनाद
गुजरात और राजस्थान की सीमा पर स्थित 1500 आदिवासियों की शहादत स्थली मानगढ़ धाम पर पीएम मोदी और सीएम गहलोत एक मंच पर होंगे। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालाय के धूलि वंदना कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी शामिल होंगे।