वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कल खेला जाएगा, पढ़िए खबर
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल खेला जाएगा। लंदन के द ओवल मैदान पर होने जा रहे इस मुकाबले को जीतने वाली टीम क्रिकेट जगत में अपनी बादशाहत साबित कर देगी, क्योंकि इसे जीतने वाली टीम के पास ICC के सभी टूर्नामेंट की ट्रॉफी होंगी और वे ऐसा करने वाली पहली ही टीम बनेगी।