काका के नाम से मशहूर राजेश खन्ना की जिंदगी में ऐसा दौर भी आया था जब उनका स्टारडम खत्म होने की कगार पर था
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की आज 81वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 1969 से 1975 के बीच उनका ऐसा बोलबाला था कि उनकी हर फिल्म सुपरहिट होती थी। उनका स्टारडम इस लेवल पर था कि उस दौर में पैदा हुए ज्यादातर लड़कों के नाम भी राजेश रखे गए थे। लड़कियां उनकी फिल्म थिएटर में देखने से पहले सजने-संवरने के लि