आते ही छा गई अक्षय कुमार-अरशद वारसी की जोड़ी, साउथ की इन 3 फिल्मों का खेल खत्म ?
अक्षय कुमार की साल 2025 की तीसरी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. उनकी फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने दस्तक दे दी है और फिल्म की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं. इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी भी सेकंड लीड में हैं. अरशद फिल्म के पहले पार्ट का हिस्सा थे और अक्षय कुमार को दूसरे पार्ट के लिए कास्ट किया गया था