'केजीएफ 2' अब रूस में रिलीज होगी, ब्रिटेन में एडवांस बुकिंग खुलते ही 5000 टिकट बिकने का रिकॉर्ड
एसएस राजामौली की बाहुबली फिल्म आरआरआर के बाद जिस दक्षिण भारतीय फिल्म का इंतजार फैंस को बेकरार कर रहा है, वो है केजीएफ चैप्टर 2 (KGF: Chapter 2), जिसकी रिलीज में कुछ दिन ही बाकी हैं। ओवरसीज के कुछ बाजारों में फिल्म की एडवांस बुकिंग खुल गयी हैं और टिकट बिक्री से इसको लेकर फैंस की दीवानगी का पता चल रहा