Wednesday, 16 September 2026 | 5:00 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली : सेवानिवृत्त शंटिंग मास्टर भानु प्रताप शर्मा का बिशारतगंज में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत।

बरेली/बिशारतगंज। बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर शंटिंग मास्टर के पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए भानु प्रताप शर्मा का बिशारतगंज पहुंचने पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। सेवानिवृत्ति के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर उनके स्वागत में लोगों में खा
Share:
बरेली : सेवानिवृत्त शंटिंग मास्टर भानु प्रताप शर्मा का बिशारतगंज में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत।
Read in your preferred language.

बरेली/बिशारतगंज। बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर शंटिंग मास्टर के पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए भानु प्रताप शर्मा का बिशारतगंज पहुंचने पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
सेवानिवृत्ति के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर उनके स्वागत में लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके लंबे सेवाकाल की सराहना की। उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सूरज पाल मौर्य, प्रदीप मित्तल, देवांश गोले, दीपक शर्मा, वनबारी लाल गुप्ता, विद्या राम साहू, वसीम अंसारी, दानिश मझहर, निर्मित सागर, विनोद गोस्वामी, बबलू मौर्य, जयपाल शर्मा, बंटू शर्मा और तसव्वर अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।