Sunday, 01 November 2026 | 8:07 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - मेहनत लाई रंग,सिविल सर्विसेज की परीक्षा में पास हो क्षेत्र का नाम किया रोशन

जनपद बरेली के सिरौली नगर पंचायत में सन्तोष गुप्ता का मध्यम वर्गीय परिवार रहता है। संतोष गुप्ता जी काफी मेहनती हैं. जहां तक संभावनाएं हैं वहां तक प्रयास करो। अपने इसी लक्ष्य को साधते हुए इस वर्ष सिविल सर्विसेज परीक्षा में अफसर बने संतोष गुप्ता के पुत्र सुधांशु गुप्ता ने अपना सपना पूरा कर दिखाया। सुधा
Share:
बरेली - मेहनत लाई रंग,सिविल सर्विसेज की परीक्षा में पास हो क्षेत्र का नाम किया रोशन

जनपद बरेली के सिरौली नगर पंचायत में सन्तोष गुप्ता का मध्यम वर्गीय परिवार रहता है। संतोष गुप्ता जी काफी मेहनती हैं. जहां तक संभावनाएं हैं वहां तक प्रयास करो। अपने इसी लक्ष्य को साधते हुए इस वर्ष सिविल सर्विसेज परीक्षा में अफसर बने संतोष गुप्ता के पुत्र सुधांशु गुप्ता ने अपना सपना पूरा कर दिखाया। सुधांशु बचपन से ही अपनी शिक्षा के प्रति जागरूक थे,जिसके बल पर ही उन्होंने अपने क्षेत्र में सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण कर एक अलग ही स्थान बना लिया है। बताते चले कि सुधांशु की सभी जिम्मेदारी उनके ननिहाल बालो ने उठाई । सुधांशु कहते हैं की जिस मुकाम पर पहुंचा हूँ, यह सब मेरे माता पिता की मेहनत और मेरे मामा जी का आशीर्वाद है ।अगर वह मेरे लिए कदम कदम पर प्रोत्साहित नही करते तो, मैं यह कार्य नहीं कर पाता । ननिहाल में सुधांशु का जोरदार स्वागत किया गया .रिपोर्टर - परशुराम वर्मा