Wednesday, 16 September 2026 | 12:12 AM
भारत

आजमगढ़: मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन मुस्तैद

आजमगढ़।। अतरौलिया क्षेत्र के अंतर्गत केशवपुर पुल पर मूर्ति विसर्जन हेतु प्रशासन ने अपना डेरा डाल दिया है और वहां की साफ सफाई करवाना शुरू कर दी है ऐसा कि अधिशासी अधिकारी लव कुमार मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने केशवपुर पल पर जाकर सभी व्यवस्था की जानकारी ली और कोई भी हादसा न होने पाए इ
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़।। अतरौलिया क्षेत्र के अंतर्गत केशवपुर पुल पर मूर्ति विसर्जन हेतु प्रशासन ने अपना डेरा डाल दिया है और वहां की साफ सफाई करवाना शुरू कर दी है ऐसा कि अधिशासी अधिकारी लव कुमार मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने केशवपुर पल पर जाकर सभी व्यवस्था की जानकारी ली और कोई भी हादसा न होने पाए इसलिए वहाँ पर पुलिस बल का बंदोबस्त किया। नवरात्र के बाद विजयदशमी और मूर्ति विसर्जन तक सभी अधिकारी मौके पर जाकर डटे हैं। मूर्ति विसर्जन में कोई भी अराजकतत्व न आने पाए इसलिए प्रशासन मुस्तैदी से डटा है। मूर्ति विसर्जन की प्रकिया शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण रहे इसलिए प्रशासन ने वहाँ के सभी संभ्रांत लोगों से अपील की है कि इसमें सहयोग करें। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने जेसीबी मशीन मँगवाकर एक गड्ढा खुदवा दिया है ।और नगर पंचायत के सभी सफाईकर्मियों ने मिलकर जगह को साफ कर दिया है।