Wednesday, 16 September 2026 | 4:27 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में बालक से कुकर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

अदालत के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बालक से कुकर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।बरखेड़ा क्षेत्र की महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया कि उसका नाबालिग पुत्र 28 मई को अपराह्न करीब तीन बजे गांव के पास खेतों की तरफ भैंस चराने के लिए गया था। भैंस चराने के बाद वह शाम लगभग छह बज
Share:
पीलीभीत में बालक से कुकर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
Read in your preferred language.

अदालत के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बालक से कुकर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।बरखेड़ा क्षेत्र की महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया कि उसका नाबालिग पुत्र 28 मई को अपराह्न करीब तीन बजे गांव के पास खेतों की तरफ भैंस चराने के लिए गया था। भैंस चराने के बाद वह शाम लगभग छह बजे घर वापस आ रहा था। तभी विकास, विशाल, तौलेराम, कालीचरन और यशपाल ने उसके पुत्र को पकड़ लिया और जबरन उसे गन्ने के खेत में ले गए। इसकी यशपाल ने वीडियो भी बनाई।जब उसका पुत्र चिल्लाया तो काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ऐसे में उक्त लोग उसके पुत्र को छोड़कर भाग गए। महिला ने मामले की शिकायत थाना बरखेड़ा में की, मगर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।