Sunday, 08 November 2026 | 4:22 PM
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, एक हफ्ते के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग पर लगा ब्रेक!

Share:
अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, एक हफ्ते के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग पर लगा ब्रेक!
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कई सालों से अपने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं. उनका ये शो लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है और हर सीजन में दर्शक इसे देखने के लिए उत्साहित रहते हैं.

वहीं IANS को एक सूत्र ने  जानकारी देते हुए बताया कि अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते शो के मेकर्स ने फिलहाल नए एपिसोड की शूटिंग रोक दी है. सूत्र के मुताबिक, अमिताभ बच्चन पिछले कुछ समय से अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं. ऐसे में मेकर्स ने शूटिंग को कुछ समय के लिए रोकने का फैसला लिया है.