Tuesday, 15 September 2026 | 11:34 PM
भारत

अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के अलवर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना के तहत किसानों को डीबीटी हस्तांतरण, 10,580 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरण किया. इसके साथ ही गृहमंत्री ने राजस्थान सरकार के 6,453 करोड़ रुपए के विकास कार्यों क
Share:
अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात
Read in your preferred language.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के अलवर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना के तहत किसानों को डीबीटी हस्तांतरण, 10,580 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरण किया. इसके साथ ही गृहमंत्री ने राजस्थान सरकार के 6,453 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किया.

इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महाभारत काल से जिन्होंने पांडवों को आश्रय दिया, वो यही मातृ भूमि है. आज अटल जी की पुण्यतिथि है, आज ही अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से घोषित हो रहा है. अटल जी को देश का हर गांव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नाम से याद करता रहेगा. पूरा देश उनको सुशासन के लिए भी याद करेगा.