Thursday, 24 September 2026 | 4:13 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:आदर्श कुमार बने AIMRAH Foundation के राष्ट्रीय संरक्षक

AIMRAH Foundation ने आदर्श कुमार को राष्ट्रीय संरक्षक पद पर नियुक्त किया है। संस्था ने उनके अनुभव और सामाजिक योगदान को देखते हुए यह मानद जिम्मेदारी सौंपी है।
Share:
फर्रुखाबाद:आदर्श कुमार बने AIMRAH Foundation के राष्ट्रीय संरक्षक
आदर्श कुमार को नियुक्त पत्र सौंपते AIMRAH Foundation के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 24 सितंबर 2026 AIMRAH Foundation की ओर से आदर्श कुमार को संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक (National Patron) नियुक्त किया गया है। 

संगठन ने आदर्श कुमार के अनुभव, सामाजिक योगदान और मार्गदर्शन क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में उन्हें संगठन की नीतियों एवं कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन देने, गतिविधियों की निगरानी एवं सलाह देने और आवश्यकता के अनुसार महत्वपूर्ण निर्णयों में सहभागिता करने की जिम्मेदारी दी गई है।

आदर्श कुमार दस्तक मीडिया ग्रुप के संस्थापक एवं एडिटर इन चीफ हैं। वह पिछले 20 वर्षों से इस संस्थान के जरिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही आदर्श जी 2012 बैच में उत्तराखंड PCS में 4th रैंक भी हासिल की। आदर्श कुमार जी का AIMRAH Foundation से जुड़ना यह दर्शाता है कि संगठन को नई ऊंचाई प्राप्त करने में बहुत मदद मिलेगी। 

चेयर पर्सन राजकमल सिंह, डायरेक्टर जनरल धर्मवीर सिंह एवं CEO अर्पित शाक्य इस मौके पर मौजूद रहे। 

इसके साथ ही संगठन की प्रतिष्ठा एवं विस्तार में सहयोग, आंतरिक मतभेद या विवाद की स्थिति में समाधान के लिए सहयोग तथा प्रमुख बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होकर संगठन का मनोबल बढ़ाने की जिम्मेदारी भी नियुक्ति पत्र में उल्लेखित है।

संस्था ने नियुक्ति पत्र में उम्मीद जताई है कि आदर्श कुमार अपने अनुभव और विचारों के माध्यम से संगठन को नई दिशा देने और उसे मजबूत बनाने में सहयोग करेंगे। नियुक्ति पत्र में यह पद मानद (Honorary) बताया गया है।