Friday, 30 October 2026 | 4:49 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: प्रेम प्रसंग के चक्कर में युवक ने लगाई फांसी ।

Share:
जौनपुर: प्रेम प्रसंग के चक्कर में युवक ने लगाई फांसी ।
जौनपुर: कोतवाली क्षेत्र शाहगंज के ग्राम मड़वा मोहिद्दीनपुर निवासी सुमित पुत्र महेन्द्र कुमार जो रोजी-रोटी के लिए दिल्ली प्रदेश रहता था। लड़के के घर मड़वा में उसके परिजनों को ‌ दिल्ली पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि वह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लड़के के घर ग्राम मडवा मोहिद्दीनपुर थाना कोतवाली शाहगंज जनपद जौनपुर भेज दिया। पुलिस का कहना कि लड़के का किसी लड़की के  साथ प्रेम प्रपंच चल रहा था । किसी बात की कहा सुनी को‌ लेकर वह अपने कमरे में फांसी लगा लिया । जिस बात को लेकर पास पड़ोस ‌ के लोगों में कई प्रकार के मतभेद हैं तथा कुछ लोग मौत को संदिग्ध रूप से देख रहे हैं ।