Tuesday, 22 September 2026 | 8:38 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:विश्व आयुर्वेद दिवस को लेकर विद्यार्थियों को आयुष पद्धतियों, योग और संतुलित आहार के प्रति किया जागरूक

फर्रुखाबाद के राजेपुर ब्लॉक की ग्रामसभा सवासी स्थित इंटर कॉलेज में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हार की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने 106 छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद सहित आयुष की विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों, योग, व्यायाम, पौष्टिक आहार और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
Share:
फर्रुखाबाद:विश्व आयुर्वेद दिवस को लेकर विद्यार्थियों को आयुष पद्धतियों, योग और संतुलित आहार के प्रति किया जागरूक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 21 सितंबर 2026 आगामी 23 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व आयुर्वेद दिवस के मद्देनजर सोमवार को जनपद के राजेपुर ब्लॉक की ग्रामसभा सवासी स्थित इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हार की ओर से किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कक्षा 6 से 12 तक के कुल 106 उपस्थित छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद के साथ-साथ आयुष की विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योग एवं व्यायाम, पौष्टिक एवं संतुलित आहार तथा बदलते मौसम के अनुसार खान-पान में आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से योगाभ्यास भी कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों को हाथ साफ करने तथा दांतों की सफाई करने की सही वैज्ञानिक विधि का सजीव प्रदर्शन कर जानकारी दी गई। उन्हें नियमित स्वच्छता अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आलोक कुमार मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आयुष चिकित्सा पद्धतियों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।