Friday, 30 October 2026 | 8:52 PM
भारत

पश्चिम बंगाल: महुआ मोइत्रा की सुरक्षा में तैनात रहेंगे दो पुलिसकर्मी, कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश; क्या है कारण जानें ?

कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल पुलिस को आदेश दिया कि वह टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी करे। ये पुलिसकर्मी अगले 30 दिनों तक उनके साथ रहेंगे। महुआ मोइत्रा जब भी अपने चुनाव क्षेत्र जाएंगी, ये पुलिसकर्मी उनके साथ रहेंगे। कोर्ट ने कहा कि यह सुरक्षा जरूरी है। इससे महु
Share:
पश्चिम बंगाल: महुआ मोइत्रा की सुरक्षा में तैनात रहेंगे दो पुलिसकर्मी, कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश; क्या है कारण जानें ?

कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल पुलिस को आदेश दिया कि वह टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी करे। ये पुलिसकर्मी अगले 30 दिनों तक उनके साथ रहेंगे। महुआ मोइत्रा जब भी अपने चुनाव क्षेत्र जाएंगी, ये पुलिसकर्मी उनके साथ रहेंगे।

कोर्ट ने कहा कि यह सुरक्षा जरूरी है। इससे महुआ मोइत्रा चुनी हुई जनप्रतिनिधि के रूप में अपना काम कर सकेंगी। दरअसल, आरोप है कि भीड़ ने उन्हें परेशान किया है। यह आदेश जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने दिया। जिस समय यह आदेश आया, उसी दिन महुआ मोइत्रा को एक और विरोध का सामना करना पड़ा था। इस बार वह नदिया जिले के अपने कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र के चापड़ा गई थीं। आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके वाहन को घेर लिया। लोगों ने काले झंडे दिखाए। साथ ही 'वापस जाओ' के नारे लगाए।