Sunday, 01 November 2026 | 12:47 AM
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश/मैनपुरी: बेवर पुलिस ने मुठभेड़ में पांच शातिर दबोचे

मैनपुरी: एसपी अजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बेवर पुलिस ने सीओं भोगांव प्रयांक जैन के कुशल नेतृत्व में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े पांच बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए बदमाशो के कब्जे से पुलिस ने कार और असलाह वर
Share:
उत्तर प्रदेश/मैनपुरी: बेवर पुलिस ने मुठभेड़ में पांच शातिर दबोचे

मैनपुरी: एसपी अजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बेवर पुलिस ने सीओं भोगांव प्रयांक जैन के कुशल नेतृत्व में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े पांच बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए बदमाशो के कब्जे से पुलिस ने कार और असलाह वरामद किए है। पुलिस ने पकड़े गए लोगो को लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया है।
बताते चले कि बेवर इंस्पेक्टर जसवीर सिरोही को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े है। जिसपर वह उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह व पुलिसबल के साथ मौके पर बाग के पास पहुंचने के बाद कार के पास मौजूद बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग करते हुए वहां मौजूद पांच बदमाश भागने लगे। लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा करके पांचों को तीन तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से मिली कार भी जब्त कर ली। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम अखिलेश यादव पुत्र प्रेमवीर सिंह, सोनू पुत्र इतवारी लाल, अजीत यादव पुत्र रामवीर सिंह, अनिल यादव पुत्र रामपाल निवासी गांव मुखरना थाना पिलुआ एटा, जुबैर खान पुत्र राजेश खान निवासी जवाहरपुर थाना पिलुआ एटा बताया। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद सभी बदमाशों को जेल भेज दिया है।