Monday, 02 November 2026 | 3:32 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में UP PET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, प्रथम पाली में 73.42% और द्वितीय पाली में 74.57% रही उपस्थिति

फर्रुखाबाद में UP PET-2026 की परीक्षा 22 केंद्रों पर दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। प्रथम पाली में 73.42 प्रतिशत और द्वितीय पाली में 74.57 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
Share:
फर्रुखाबाद में UP PET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, प्रथम पाली में 73.42% और द्वितीय पाली में 74.57% रही उपस्थिति

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) 01 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (UP PET)-2026 की परीक्षा जनपद फर्रुखाबाद में रविवार को निर्धारित 22 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संजीव कुमार ने परीक्षा के सफल संचालन की जानकारी दी।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रथम पाली में जनपद के 22 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8,688 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6,378 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2,310 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 73.42 प्रतिशत रही।

इसी प्रकार द्वितीय पाली में भी कुल 8,688 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6,479 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,209 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में कुल 74.57 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की उपस्थिति, परीक्षा संचालन तथा अन्य व्यवस्थाओं पर संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा विशेष ध्यान दिया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संजीव कुमार ने बताया कि जनपद में UP PET-2026 का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया गया। परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में परीक्षा के सुचारु संचालन में सहयोग करने वाले सभी संबंधित अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं कार्मिकों के प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक ने आभार व्यक्त किया।