Tuesday, 15 September 2026 | 6:08 PM
उत्तर प्रदेश

उमरिया: प्रेस क्लब में लहराया तिरंगा,लोगों को बांटे कम्बल

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब भवन में अध्यक्ष इनायत सिद्दीकी एवम वरिष्ठ मीडिया साथी मेहदी हसन की अगुवाई में ध्वजारोहण किया गया,ध्वजारोहण से पूर्व मीडिया साथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।राष्ट्रीय पावन पर्व गणतंत्र दिवस के
Share:
उमरिया: प्रेस क्लब में लहराया तिरंगा,लोगों को बांटे कम्बल
Read in your preferred language.

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब भवन में अध्यक्ष इनायत सिद्दीकी एवम वरिष्ठ मीडिया साथी मेहदी हसन की अगुवाई में ध्वजारोहण किया गया,ध्वजारोहण से पूर्व मीडिया साथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।राष्ट्रीय पावन पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रेस क्लब मुख्यालय स्थित आधे सैकड़े से अधिक ज़रूरत मन्दों को कम्बल,स्वेटर,जैकेट वितरण किये।ध्वजारोहण कार्यक्रम में अध्यक्ष इनायत सिद्दीकी ने कार्यक्रम में पहुंचे मीडिया साथियों को बधाई देते हुवे कहा कि कोरोना काल मे जिस तरह मीडिया निर्भीक होकर जनसाधारण को वैश्विक बीमारी को लेकर जनजागरूक की है,अद्वितीय है।हमे ऐसे ही हमेशा पूर्ण ईमानदारी से कार्य करने की ज़रूरत है।कार्यक्रम में वरिष्ठ मीडिया साथी एवम मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश सचिव मेहदी हसन ने जिले के सभी मीडिया साथियों को बधाई दी,और गणतंत्र दिवस की विस्तृत जानकारी दी।प्रेस क्लब महासचिव संजय तिवारी ने जिला प्रेस क्लब को जिले का महत्वपूर्ण संगठन बताया और कहा कि ऐसी विपरीत परिस्थिति में जब मीडिया बिखरा हुआ है,हम सभी को एक होने की आवश्यकता है। इस मौके सचिव दिनेश भट्ट,संजय तिवारी, शाहिद खान, चन्द्र प्रकाश दुबे, वीरेन्द्र प्रभाकर, अनुज सेन, दीपक बर्मन, यस कुमार,सा सचिव फैज मोहम्मद मोहम्मद अमीन, राजेन्द्र यादव, सुनील सोनी, रवि विश्वकर्मा, के जी पाण्डे,धर्मेन्द्र साहू सहित मीडिया साथी एवम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।