Monday, 12 October 2026 | 5:06 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:तुर्क ललैया में TSS की मासिक बैठक आयोजित, सामाजिक एकता और शिक्षा पर हुआ मंथन

फर्रुखाबाद के ग्राम तुर्क ललैया में तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में भगवान बुद्ध के करुणा संदेश, बुद्धत्व, शिक्षा, सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. दुर्वेश शाक्य को नवाबगंज ब्लॉक उपाध्यक्ष तथा कई लोगों को ग्राम पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
Share:
फर्रुखाबाद:तुर्क ललैया में TSS की मासिक बैठक आयोजित, सामाजिक एकता और शिक्षा पर हुआ मंथन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) 11 अक्टूबर 2026 ग्राम तुर्क ललैया, पोस्ट लहरा, ब्लॉक नवाबगंज में रविवार को तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भगवान गौतम बुद्ध के दया, करुणा, मैत्री के संदेश, शिक्षा, सामाजिक एकता तथा संगठन में एकता के महत्व पर वक्ताओं ने विस्तार से विचार रखे।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व एसआई रामौतार शाक्य ने की, जबकि संचालन TSS के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने किया। मंच पर पूर्व सहकारी सचिव दयाराम शाक्य, पूर्व एसआई भूपेन्द्र सिंह, एडीजीसी एडवोकेट राजवीर सिंह शाक्य, जगदीश चंद्र शाक्य पूर्व प्रधान एवं रामसेवक शाक्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान डॉ. दुर्वेश शाक्य को ब्लॉक उपाध्यक्ष ब्लॉक नवाबगंज नियुक्त किया गया। इसके साथ ही संगठन को ग्राम स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई। इनमें गौरव शाक्य—तुर्क ललैया, जगदीश शाक्य—मई हादी दादपुर, जोगराज शाक्य—चिलसरी तथा रामसेवक शाक्य—नगला पति लखनपुर शामिल हैं।

वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना आवश्यक है। भगवान बुद्ध के करुणा, मैत्री और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा समाज को संगठित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, ग्राम स्तर पर समिति को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक कार्यों से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन में एकता ही सामाजिक विकास की मजबूत आधारशिला है।


बैठक में शिवकुमार शाक्य जिला अध्यक्ष, रामवीर शाक्य जिला महासचिव, राधेश्याम शाक्य जिला कोषाध्यक्ष, घनश्याम शाक्य जिला सचिव, महावीर सिंह शाक्य जिला उपाध्यक्ष, डॉ धर्मवीर सिंह नगर मीडिया प्रभारी, डॉ. दुर्वेश शाक्य, राकेश कुमार शाक्य, रामौतार शाक्य, रामसेवक शाक्य, बनवारी लाल शाक्य, रामनरेश, राजीव कुमार, आज्ञाराम, रमेश चंद्र, प्रशांत सैनी, अभय सैनी, दिनेश चंद्र, गौरव, लक्ष्मी नारायण, राजवीर सिंह शाक्य, सचिन शाक्य, सुनील शाक्य, विमल शाक्य, शिवराज सिंह शाक्य, पुष्पेंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।