Tuesday, 15 September 2026 | 8:15 PM
भारत

रायबरेली: धूम धाम के साथ मनाई गई लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती

रायबरेली: स्थानीय कस्बे में स्थित उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण तथा धूप व दीप समर्पित करने के पश्चात विद्यालय के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी द्वारा उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर व्यापक प्रकाश डाला गया।
Share:
रायबरेली: धूम धाम के साथ मनाई गई लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती
Read in your preferred language.

रायबरेली: स्थानीय कस्बे में स्थित उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण तथा धूप व दीप समर्पित करने के पश्चात विद्यालय के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी द्वारा उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर व्यापक प्रकाश डाला गया। श्री अवस्थी ने कहा की आजादी के बाद देश के अंदर जो भी रियासतें थी, उनको भारत में मिलाने का ऐतिहासिक कार्य बल्लभभाई पटेल द्वारा किया गया। इसीलिए उन्हें सरदार की उपाधि प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा की सरदार पटेल के योगदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा, पटेल को याद करने के पश्चात विद्यालय के समस्त शिक्षक तथा शिक्षिकाओं एवं छात्रों द्वारा बछरावां के प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञ व पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह दउवा के निधन पर उन्हें शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इन सभी कार्यक्रमों के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक व विद्यालय के छात्र छात्राये तथा स्टाफ के लोग शामिल रहे।