Tuesday, 15 September 2026 | 9:56 PM
भारत

रायबरेली: बंडई गांव का सोशल ऑडिट करने पहुंची सीडीओ

लालगंज रायबरेली ।मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने लालगंज विकास खंड के बंडई गांव पहुंचकर जहां गांव में चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया वही सरकारी स्कूलों की भी व्यवस्थाओं को नजदीक से परखा। मनरेगा से स्थापित तालाबों का भी निरीक्षण किया। सीडीओ ने गांव में व्याप्त गंदगी को देखकर खंड विकास अधिकारी को
Share:
Read in your preferred language.

लालगंज रायबरेली ।मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने लालगंज विकास खंड के बंडई गांव पहुंचकर जहां गांव में चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया वही सरकारी स्कूलों की भी व्यवस्थाओं को नजदीक से परखा। मनरेगा से स्थापित तालाबों का भी निरीक्षण किया। सीडीओ ने गांव में व्याप्त गंदगी को देखकर खंड विकास अधिकारी को जमकर फटकार लगाई और गुणवत्ता पूर्वक साफ सफाई किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही सीडीओ ने लोगों से मिलकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें प्रेरित किया ।इस मौके पर ग्राम प्रधान सहित अन्य सभी क्षेत्रीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य