Tuesday, 15 September 2026 | 6:21 PM
मनोरंजन

पंजाब के 'आयरनमैन' का हार्ट अटैक से निधन, सलमान खान के साथ किया था ‘टाइगर 3’ में काम

पंजाब के ‘आयरमैन’, अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर घुम्मण अब इस दुनिया में नहीं रहे. एक्टर का का निधन हो गया है. एक्टर ने 41 साल की उम्र में आखिरी सांसे ली. खबरों के मुताबिक एक्टर को ऑपरेशन के दौरान हार्ट अटैक आ गया था. जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार वरिंदर घुम्
Share:
पंजाब के 'आयरनमैन' का हार्ट अटैक से निधन, सलमान खान के साथ किया था ‘टाइगर 3’ में काम
Read in your preferred language.

पंजाब के ‘आयरमैन’, अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर घुम्मण अब इस दुनिया में नहीं रहे. एक्टर का का निधन हो गया है. एक्टर ने 41 साल की उम्र में आखिरी सांसे ली. खबरों के मुताबिक एक्टर को ऑपरेशन के दौरान हार्ट अटैक आ गया था. जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार वरिंदर घुम्मण हाल ही में कंधे के ऑपरेशन के लिए अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए थे. जब एक्टर का ऑपरेशन शुरू हुआ तो उन्हें बीच में ही कार्डियो अरेस्ट आ गया. जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. इस खबर से पूरी पंजाबी इंडस्ट्री सदमे में हैं. एक्टर के फैंस का भी बुरा हाल है. बता दें कि एक्टर होने के साथ वरिंदर एक बॉडीबिल्डर भी थे. वरिंदर घुम्मण ने मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. जहां वो दूसरे नंबर पर थे. साल 2011 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया ग्रां प्रिक्स में सफलता मिली थी. इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी लड़ी हैं. वरिंदर ने पंजाबी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में भी काम किया है. वो सलमान खान की ‘टाइगर 3’ के अलावा साल 2019 में आई फिल्म ‘मरजावां’ में भी काम कर चुके हैं.