Monday, 05 October 2026 | 4:26 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : छात्र-छात्राओं को “छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम” के तहत छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र का किया गया वितरित

Share:
प्रयागराज :  छात्र-छात्राओं को “छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम” के तहत छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र का किया गया वितरित
Read in your preferred language.

समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं से आच्छादित 9, 10, 11 व 12 के छात्र-छात्राओं को मा0 मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों से छात्रवृत्ति प्रदान किये जाने हेतु शनिवार को “छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम” का आयोजन लोक भवन सचिवालय, लखनऊ में किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्टेªट स्थित संगम सभागार में किया गया। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों को छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।

 कक्षा 9-10 में अध्ययरत सामान्य वर्ग के 582 छात्रों को रू0 सत्रह लाख छियालीस हजार, अनुसूचित जाति के 1056 छात्रों को रू0 चौदह लाख अठ्ठहत्तर लाख, पिछड़ा वर्ग के 7223 छात्रों को रू0 सोलह लाख पच्चीस हजार व अल्पसंख्यक वर्ग के 917 छात्रों को रू0 सत्ताईस लाख इक्यावन हजार तथा कक्षा 11-12 में अध्ययनरत सामान्य वर्ग के 252 छात्रों को रू0 सात लाख तिरसठ हजार, पिछड़ा वर्ग के 5261 छात्रों को रू0 एक करोड़ इकहत्तर लाख व अल्पसंख्यक वर्ग के 578 छात्रों को रू0 अठ्ठारह लाख इक्यानबे हजार मात्र की धनराशि का भुगतान किया गया।

द दस्तक 24 
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858