Sunday, 22 November 2026 | 2:22 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज, संविधान दिवस के अवसर पर 'एक स्वर एक संविधान' शीर्षक पर जनपद के विद्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का बृहद रूप से किया जाएगा पठन

Share:

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में संविधान दिवस के अंतर्गत संविधान संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न स्कूलों में संविधान के विषय में छात्र-छात्राओं को साक्षर कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम को संचालित करने के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक नोडल शिक्षक नियुक्त किया गया है। जो श्री शेषमणि, माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के निर्देशानुसार श्री प्रभात कुमार यादव, नोडल अधिकारी अपर जनपद न्यायाधीश विशेष न्यायालय पाक्सो एक्ट कक्ष संख्या- 03, श्रीमती प्रदीप्ति सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के दिशा-निर्देश में कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक- 26.11.2026 को संविधान दिवस के अवसर पर एक स्वर एक संविधान शीर्षक पर जनपद के प्रत्येक विद्यालय में संविधान की प्रस्तावना का पठन बृहद रूप से किया जाना है, जिसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को दिशा-निर्देश प्रदान किया गया है। यह जानकारी श्री परमानन्द मिश्र, वरिष्ठ लिपिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा दी गयी।