पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक-14/15.10.2026 की रात्रि में एक वृद्ध अज्ञात महिला के अपने घर से भटककर थाना बहरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेंहुआडीह में आ जाने की सूचना डायल-112 के माध्यम से थाना बहरिया पर प्राप्त हुई । इस सूचना पर थाना प्रभारी बहरिया एवं मिशन शक्ति पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. व0उ0नि0 अमित कुमार सिंह थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. म0उ0नि0 रिचा वर्मा थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. हे0कां0 रामचन्द्र वर्मा थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. म0कां0 मांती चौहान थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज।
द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शालीनतापूर्वक बात-चीत करते हुए उक्त वृद्ध महिला को थाना बहरिया पर लाया गया । थाना बहरिया पुलिस टीम के अथक प्रयास व पूछताछ तथा सी-प्लान ऐप की मदद से उक्त वृद्ध महिला
का पहचान किताबउल निशा पत्नी स्व0 मो0 मुसलिम निवासी- कंसापट्टी, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई । तत्पश्चात उक्त वृद्ध महिला के परिजनों से सम्पर्क कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर परिजनों को सुपुर्द किया गया । गुमशुदा वृद्ध महिला से मिलकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उनके द्वारा कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस के सार्थक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858