Tuesday, 20 October 2026 | 4:19 AM
भारत

'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान

Share:
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Read in your preferred language.
नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने घोषणा की है कि जम्मू-कश्मीर मंत्रिपरिषद का लंबे समय से प्रतीक्षित विस्तार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के लौटने पर होगा. साथ ही, उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना भी की.

एक जनसभा को संबोधित करते हुए फारूक ने कहा, "हमारे साथ धोखा हुआ है. अनुच्छेद 370 को हटाने पर फैसला सुनाते समय सुप्रीम कोर्ट को अपने ही उन पुराने फैसलों को याद रखना चाहिए था, जिनमें उसने अनुच्छेद 370 को एक 'स्थायी प्रावधान' बताया था. इसके अलावा, हमसे चुनाव के बाद राज्य का दर्जा (स्टेटहुड) बहाल करने का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा भी पूरा नहीं किया जा रहा है."


दरअसल, सोमवार को बडगाम जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, अब्दुल्ला ने बताया कि मंत्रिपरिषद के विस्तार में देरी इसलिए हुई क्योंकि उपराज्यपाल अस्वस्थ थे और घाटी से बाहर थे. अब्दुल्ला ने कहा, "जब उपराज्यपाल वापस आएंगे, तो सरकार का विस्तार किया जाएगा." उन्होंने बताया कि नए मंत्रियों को पद की शपथ उपराज्यपाल ही दिलाएंगे.