Friday, 30 October 2026 | 5:48 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वन्देमातरम किसान यूनियन में बड़ा फेरबदल, कई पदाधिकारियों की नियुक्ति

फर्रुखाबाद में वन्देमातरम किसान यूनियन ने संगठन को विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मजबूत करने के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई।
Share:
फर्रुखाबाद: विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वन्देमातरम किसान यूनियन में बड़ा फेरबदल, कई पदाधिकारियों की नियुक्ति
राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर दुबे वंदेमातरम,

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) वन्देमातरम किसान यूनियन ने विधानसभा चुनाव 2027 से पहले संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने नई जिम्मेदारियों की घोषणा की।

घोषणा के अनुसार आशीष गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सागर गुप्ता को राष्ट्रीय महासचिव, पियूष कनौजिया को राष्ट्रीय सचिव तथा गोपाल द्विवेदी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में दीपक शुक्ला को फर्रुखाबाद का जिलाध्यक्ष, शिवदेश प्रताप सिंह एडवोकेट को जिलामहासचिव तथा आकाश दुवे को कन्नौज जिले का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने कहा कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्रीय गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाएंगे।