यूएई ने भारत से उड़ानों का निलंबन 30 जून तक बढ़ाया
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने रविवार को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत से आने वाली यात्री उड़ानों का निलंबन 30 जून तक बढ़ा दिया। भारत में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बाद 25 अप्रैल को उड़ानों पर रोक लगाई गई थी। यूएई की वायुसेवा प्रदाता एमिरेट्स ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर जारी संदेश में क
By
Saba
•
Published
31 May 2021, 12:28 PM
•
1 Views
Share:
Read in your preferred language.
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने रविवार को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत से आने वाली यात्री उड़ानों का निलंबन 30 जून तक बढ़ा दिया। भारत में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बाद 25 अप्रैल को उड़ानों पर रोक लगाई गई थी।
यूएई की वायुसेवा प्रदाता एमिरेट्स ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर जारी संदेश में कहा कि उसने भारत से आने वाली यात्री उड़ानों पर जारी रोक को 30 जून तक बढ़ा दिया है। इससे पहले 14 जून तक यात्री उड़ानों पर रोक की घोषणा की गई थी।