Friday, 30 October 2026 | 4:50 PM
उत्तर प्रदेश

स्वच्छता ही सेवा है अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण

इटावा। उत्तर प्रदेश शासन के राज्य मिशन निदेशालय के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) अभियान के क्रम में नगर पालिका परिषद इटावा द्वारा स्वच्छता ही सेवा है 2026 (157 घंटे का नॉन स्टॉप
Share:
स्वच्छता ही सेवा है अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण
स्वच्छता ही सेवा है अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण
इटावा। उत्तर प्रदेश शासन के राज्य मिशन निदेशालय के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) अभियान के क्रम में नगर पालिका परिषद इटावा द्वारा स्वच्छता ही सेवा है 2026 (157 घंटे का नॉन स्टॉप महासफाई अभियान) 25 सितंबर 2026 से 2 अक्टूबर तक लगातार जारी है इसी क्रम में जनपद के सभी 762 निकायों में चलाए जा रहे सफाई एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत आज प्रातः शिवा कोलोनी वार्ड नंबर 9 में दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के ठीक सामने कचरा डंप के बेकार पड़े स्थान की स्वच्छता टीम द्वारा साफ सफाई कर नगर पालिका द्वारा प्रदत्त सेफ्टी कवर लगाकर पौधारोपण किया गया जिससे आस पास का वातावरण और पर्यावरण एवं आम रास्ता स्वच्छ हो।
554642
स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद इटावा के ब्रांड एम्बेसडर सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विशाल मिश्रा ,सफाई नायक शैलेन्द्र कुमार सहित कर्मचारीगणों में शिवपाल सिंह,विनय कुमार,विशाल,राजीव,
विमल,संजीव,आकाश के साथ साफ सफाई करवाकर पौधारोपण किया।