दो बुजुर्ग अदालत में तलाक के लिए गए... जज ने पूछा - इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप? महिला बोली - जज साहब! मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं। जज ने पूछा - वो कैसे? महिला ने कहा - इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं... और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो ये अपने कान क
- दो बुजुर्ग अदालत में तलाक के लिए गए...
जज ने पूछा - इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला बोली - जज साहब! मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज ने पूछा - वो कैसे?
महिला ने कहा - इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं...
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो ये अपने कान की मशीन निकाल देते हैं...!!!
...........................................................................................................................................................
2. टीचर - 15 फलों के नाम बताओ...
चिंटू - आम, सेब, पपीता...
टीचर - गुड, 12 का और बताओ...
चिंटू - एक दर्जन केला...!!!
...........................................................................................................................................................
3. एक परिवार सिनेमा हॉल में शोले फिल्म देख कर घर आया...
पति मजाकिया मूड में अपनी पत्नी से बोला- नाच बसंती नाच...
फिल्म का जोश सभी के रग-रग में दौड़ रहा था...
बच्चे बोल पड़े - मम्मी इस कुत्ते के सामने मत नाचना...!!!
...........................................................................................................................................................
4. एक बार गोलू का पैर ट्रक से कुचल गया..., वो डॉक्टर के पास गया।
डॉक्टर बोला- देख भाई, 10-15 टांके लगेंगे।
गोलू- लगा दो साहब, अब कर भी क्या कर सकते हैं...।
डॉक्टर ने टांके लगा दिए और कहा- लो भाई हो गया..., अब तुम खतरे से बाहर हो!
गोलू- पर डॉक्टर साहब, मुझे तो अभी भी बहुत डर लग रहा है।
डॉक्टर ने पूछा- क्यों?
गोलू बोला- क्योंकि, उस ट्रक के पीछे लिखा था 'फिर मिलेंगे'।
इतना सुनते ही डॉक्टर बेहोश...
...........................................................................................................................................................
5. चम्पू (चिंटू से)- अरे, क्या हुआ दोस्त..., इतना उदास क्यों बैठा है?
चिंटू- तू नहीं जानता मेरे यार, मेरे पापा ने आज मुझसे बदला ले लिया...।
चम्पू- वो कैसे?
चिंटू- पापा, बचपन में जब स्कूल की फीस भरने के लिए पैसे देते थे तो मैं स्कूल से भागकर फिल्म देखने चला जाता था।
चम्पू- तो इसमें नई बात क्या है, अधिकतर सभी ऐसा ही करते हैं।
चिंटू बोला- आज मैंने उनको तीर्थयात्रा करने के लिए पैसे दिए तो वो घूमने गोवा चले गए।
...........................................................................................................................................................
अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें ।
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g
अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en